Connect with us

उत्तराखण्ड

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौत अन्य घायल

यमुनोत्री हाईवे पर बुधवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य युवक घायल हो गया। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।


हादसा बुधवार देर रात चामी गांव के पास का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कार सवार विकासनगर से बड़कोट की ओर जा रहा था। अंधेरा होने के चलते कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।


रेस्क्यू टीम ने खाई में गिरे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में मनीष पुत्र मदनपाल निवासी विकासनगर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि रवि पुत्र संतराम निवासी श्रीनगर गंभीर रूप से घायल हो गया। रवि को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में भर्ती कराया गया।


जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार चक्रवर्ती ने बताया कि घटना देर रात की है। मृतक मनीष निवासी विकासनगर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि रवि को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  दीवाली पर सिख क्यों मनाते हैं बंदी छोड़ दिवस? जानें कैसे 52 हिंदू राजाओं को श्री गुरु हरगोविंद सिंह ने करवाया था आजाद

More in उत्तराखण्ड

Trending News