Connect with us

कुमाऊँ

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के तत्वावधान में अंडर 19 डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 11 जून से



सी.ए.यू. के निर्देशानुसार क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के द्वारा अंडर 19 बालक वर्ग की जिला क्रिकेट लीग 11 जून (शनिवार) 2022 से रानीखेत के नर सिंह मैदान में आयोजित होगी।

उपाध्यक्ष हेमन्त बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि अल्मोड़ा जिले में सीनियर क्रिकेट लीग के बाद जिले के अंडर 19 खिलाड़ियों के लिए एसोसिएशन लीग आयोजित करा रही है, जिसमें 1 सितम्बर 2003 के बाद जन्मे खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते है।
जो भी क्लब अथवा खिलाड़ी क्रिकेट लीग में प्रतिभाग करना चाहता है वे क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के कार्यालय राधा स्पोर्ट्स, रानीखेत में सम्पर्क कर सकते है। खिलाड़ी एवं क्लब के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 9 जून 2022 तय की गई है, किसी भी खिलाड़ी को प्रतिभाग करने के लिए विगत तीन वर्षों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं जन्मप्रमाण पत्र रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ देना अनिवार्य होगा।
इसी के साथ उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट जी ने बताया कि सी ए यू के नई गाइडलाइन्स के अनुसार जिले के खेल प्रेमी जो क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करवाना चाहते है वो मान्यता प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते है। बिना मान्यता प्राप्त टूर्नामेंट में खेल कर रहे खिलाड़ी सी ए यू की किसी भी प्रतियोगिता या ट्रायल में प्रतिभाग नहीं कर पाएंगे।
लीग मैचो के प्रदर्शन के आधार पर ही जिले की अंडर 19 टीम का चयन किया जायेगा।

यह भी पढ़ें -  जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News