Connect with us

Uncategorized

सेवा सप्ताह के तहत बजरंग दल ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

पर्वत प्रेरणा ब्यूरो
टनकपुर। विश्व हिंदू परिषद द्वारा देशभर में चलाए जा रहे आठ दिवसीय सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत चम्पावत प्रांत के बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने टनकपुर-बनबसा क्षेत्र में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया। इस दौरान आमजन को प्रकृति संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के सम्मान, जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का पूर्ण बहिष्कार करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प भी लिया गया।
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर और उनकी देखभाल कर ही स्वच्छ एवं हरित वातावरण का निर्माण किया जा सकता है।
इस अवसर पर बजरंग दल के जिला संयोजक पवन मेहता, प्रांत संयोजक पूरन चंद्र जोशी, जिला मंत्री ललित कुमार, प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख मोहन सिसोदिया, प्रखंड सह संयोजक सत्यम शर्मा सहित राज, अनिकेत, अभिनव एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  नेपाल आपदा के बाद हाई अलर्ट पर चम्पावत, नदी घाटों पर बढ़ाई निगरानी, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

More in Uncategorized

Trending News