Connect with us

कुमाऊँ

अनियंत्रित बाइक रेलिंग से जा टकराई ,चालक की मौत, एक गंभीर घायल

खटीमा। उधम सिंह नगर जिले के खटीमा से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां सूखा पुल के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने रेलिंग से जा टकराई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। उसके पीछे बैठा उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है। बताया गया है कि बगुलिया गांव के रहने वाले 45 साल के पदम सिंह शुक्रवार को अपने दोस्त दीवान सिंह के साथ खटीमा बाजार से लौट रहे थे। दोनों बाइक पर सवार थे और शक्ति मंदिर के आगे सूखा पुल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद बाइक सड़क किनारे रेलिंग से जा टकराई।

इसके बाद दोनों बाइक सवार युवक खाई में जा गिरे। लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद थाना अध्यक्ष राजेंद्र पंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को खाई से बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक पदम सिंह की मौत हो चुकी थी। मिली जानकारी के मुताबिक पदम सिंह छोटा हाथी चला कर अपने परिवार की आजीविका चलाता था। उसके परिवार में उनकी मां पत्नी और दो बेटों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। बाइक को कब्जे में लेकर घटना की जांच की जा रही है।

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News