Connect with us

कुमाऊँ

संयुक्त उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने सीएम को सौंपा ज्ञापन

हल्द्वानी। संयुक्त उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा। सौपे गए ज्ञापन में आंदोलकारियों के चिन्हीकरण प्रकिया को सरल बनाने की मांग की गई है। साथ ही ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में आंदोलनकारियों को बाहरी राज्यों तक सुविधा दी जाये। इसके अलाव सरकारी अतिथि गृह में ठहरने की सुविधा देने की मांग की गई। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वीके घड़ियाल के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि राज्य आंदोलनकारियों की बड़ी हुई पेंशन घोषणा को जल्दी सार्वजनिक कर लाभ दिया जाय।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News