Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड-यहां सड़क हादसे के 2 की मौत,2 घायल

उत्तराखंड में लगातार हादसों के सिलसिले बढ़ते ही जा रहे हैं । आए दिन एक्सीडेंट की खबरें सामने आती रहती है जिसमें कई लोग अपनी जान गवा देते हैं।आज मुनिकीरेती क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

जिसमें 2 लोगों की मौत और 2 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। थाना मुनिकीरेती क्षेत्रान्तर्गत गूलर से एक किमी आगे पावकीदेवी की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

मिली जानकारी के अनुसार वाहन में चार लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है । हादसे में घायल हुए सभी लोगों को 108 के माध्यम से ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में आसमानी आफत, रुद्रप्रयाग में फटा बादल, भारी लैंडस्लाइड

More in उत्तराखण्ड

Trending News