Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- यहां हुए दर्दनाक हादसे में 3 बच्चों की मौत

उत्तराखंड के टिहरी जिले से दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है जिले के प्रताप नगर के लम्बगांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम पुजार गांव के समीप 1 वाहन दुर्घटना की खबर सामने आ रही है।

मिली जानकारी के अनुसार लमगांव पुजार गांव के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है । दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र के लिए चोण्ड से एम्बुलेंस व टीम रवाना हो गई है। बताया जा रहा है इस हादसे में 3 बच्चों की मौत हो गई है जबकि वाहन चालक लापता है।

उत्तराखंड एसडीआरएफ- टीम के साथ स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है तीन बच्चों के शव को रेस्क्यू किया गया है
अंधेरा होने के चलते सर्च ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है घटना से क्षेत्र में गमगीन माहौल हो गया है वहीं लापता चालक का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक यह दर्दनाक सड़क हादसा टिहरी गढ़वाल जिले के प्रतापनगर ब्लाक के पुजार गांव मोटर मार्ग पर एक पिकअप वाहन संख्या UK 07 CC 2261 रेत लेकर जा रहा था। पुजार गांव से कुछ ही दूर पहले पिक‌अप अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में समा गई। जिससे जहां पिक‌अप वाहन के परखच्चे उड़ गए वहीं वाहन में सवार तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया गया है कि ये तीनो बच्चे क्रिकेट खेलकर लौट रहे थे और रास्ते में पिक‌अप वाहन मिलने पर लिफ्ट लेकर उसमें चढ़ गए थे।मृतकों की पहचान 11 वर्षीय गौरव पुत्र मनोज व्यास निवासी पुजार गांव, टिहरी, 10 वर्षीय शंकर पुत्र धर्मानन्द, निवासी पुजार गांव, टिहरी एवं 14 वर्षीय अखलेश पुत्र प्रकाश लाल, निवासी पुजार गांव, टिहरी‌ के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में बेशकीमती सरकारी जमीन पर कब्जा मामला: दो अफसरों को 25-25 हजार जुर्माने का नोटिस
Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News