Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी के बाद होगी

मीनाक्षी

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 16 जनवरी से 15 फरवरी तक दोनों कक्षाओं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराने के बाद लिखित परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। बुधवार को प्रस्तावित बैठक में बोर्ड अधिकारी परीक्षा को लेकर योजना बनाएंगे।उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद पिछले वर्षों तक हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं मार्च के पहले सप्ताह से शुरू करवाता रहा है।.हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ढाई लाख बच्चे हैं परीक्षा के लिए पंजीकृत.प्रयोगात्मक परीक्षाएं फरवरी पहले सप्ताह से शुरू होती थी। बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि इस बार 16 जनवरी से 15 फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसके बाद परीक्षाएं केंद्रों में कराई दी जाएंगी।

यह भी पढ़ें -  CM ने पत्नी गीता धामी के साथ देखी ‘हनुमान अंश’, उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने का किया ऐलान

More in Uncategorized

Trending News