Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड: सीएम धामी ने प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम से की मुलाकात, आज नीति आयोग की बैठक में लेंगे भाग

नई दिल्ली: नई दिल्ली पहुंचकर मुख्यमंत्री भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद थे। उनके बीच राज्य के विकास और राजनीति से जुड़े समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष व अन्य केंद्रीय नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं।

नई दिल्ली रवाना होने से पूर्व मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नीति आयोग की बैठक में राज्य से जुड़े विषयों को रखेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सीएम कान्क्लेव होगी, जिसमें राज्यों के मुद्दों पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री कार्यालय और नियोजन विभाग ने नीति आयोग की बैठक में उठाए जाने वाले विषयों का वक्तव्य तैयार कर लिया है।

मुख्यमंत्री से एक-एक विषय पर चर्चा के बाद उन्हें अंतिम रूप दिया गया। मुख्यमंत्री फ्लोटिंग पापुलेशन के हिसाब से ढांचागत सुविधा के लिए विशेष केंद्रीय सहायता, पर्वतीय राज्यों के लिए विकास का अलग मॉडल, राज्य की दोगुनी जीडीपी के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बनाए गए विकास के रोडमैप के लिए मार्गदर्शन और सहयोग का मुद्दा उठाएंगे।

सरकारी विभागों में अग्निवीरों की सेवाएं ली जाएंगी
मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्य के जो भी अग्निवीर लौटेंगे उनकी राज्य सरकार विभिन्न विभागों में सेवाएं लेंगी। राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  रामायण’ 300 करोड़ के पार, 5वें दिन की ऐतिहासिक कमाई

More in Uncategorized

Trending News