Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- प्रेमी-प्रेमिका ने की आत्महत्या, दोनों के शव कमरे से बरामद

देहरादून से बड़ी खबर आ रही है जहाँ एक मकान में एक युवक और युवती ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव कमरे में पड़े मिले।

घटना धर्मपुर कब्रिस्तान वाली गली की है। मृतकों की पहचान राहुल पुत्र शिवप्रसाद निवासी धर्मपुर और शिल्पी पुत्री मनोज थापा निवासी भगत सिंह कॉलोनी के रूप में हुई।

सुबह राहुल ने जब दरवाजा नहीं खोला तो घरवालों को चिंता हुई। काफी खटखटाने के बाद भी कोई उत्तर नहीं आया। घरवालों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर चौंक गए। अंदर एक लड़की का शव भी पड़ा हुआ था।

सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल कुमार जोशी ने बताया है कि दोनों के पास से एक सीरिंज मिली है।

आशंका व्यक्त की जा रही है कि दोनों ने एक दूसरे को जहर का इंजेक्शन दिया है। दोनों ने आत्महत्या की है। राहुल मैक्स अस्पताल में नर्सिंग असिस्टेंट था। जबकि लड़की भी पहले मेडिकल क्षेत्र में ही काम करती थी। इसे प्रेम प्रसंग से ही जोड़कर देखा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News