Connect with us

कुमाऊँ

उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन ने फिर दिया समय

टनकपुर। उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन ने बीते 14 सितंबर को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर गेट के बाहर उत्तराखंड रोडवेज के समस्त मृतक आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर परिवहन निगम में समायोजित करने से संबंधित अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गया था। लेकिन धरने के दूसरे दिन 15 सितंबर 2022 को दोपहर 12:00 बजे मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी राजपाल चौहान द्वारा संगठन के पदाधिकारियों को आश्वासन देने बाद चार दिनों के लिए संगठन ने धरने को स्थगित कर दिया था।

श्री चौहान ने संगठन के पदाधिकारियों से कहा था,कि आप रोडवेज मृतक आश्रितो की परिवहन निगम में स्थाई नियुक्ति की समस्या का समाधान चार दिनों के भीतर कर दिया जाएगा। संगठन के द्वारा अनिश्चितकालीन धरने को स्थगित किए हुए कल 19 सितंबर 2022 को चार दिन पूर्ण हो गए है। आज पांचवे दिन संगठन का शिष्टमंडल शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर में तैनात प्रशासनिक अधिकारी राजपाल चौहान जी से वार्ता करने पहुंचा। लेकिन श्री चौहान राजधानी देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से मिलने गए हुए हैं। श्री चौहान ने संगठन के अध्यक्ष गौरव शर्मा और संगठन के मुख्य सलाहकार सत्य प्रकाश गोस्वामी से फोन पर वार्ता की है ,और उन्होंने संगठन के दोनों पदाधिकारी को आश्वस्त किया है,कि कल दिनांक 21 सितंबर 2022 को आप रोडवेज मृतक आश्रितो की परिवहन निगम में स्थाई नियुक्ति से संबंधित समस्या को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संज्ञान में रखा जाएगा।

आगे संगठन से वार्ता करते हुए श्री चौहान ने कहा जहां आपने चार दिनों की प्रतीक्षा की है तो दो या तीन दिनों की प्रतीक्षा और कर लीजिए। संगठन के अध्यक्ष गौरव शर्मा का कहना है कि आने वाले तीन दिनों के भीतर भी संगठन की एक सूत्रीय मांग पूर्ण नहीं की गई तो अनिश्चितकालीन धरने को सुचारू रूप से चालू रखा जाएगा।आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में अध्यक्ष गौरव शर्मा के साथ उपाध्यक्ष मोहित,प्रचार मंत्री नीलम सिंह,कोषाध्यक्ष अंकित जोशी, संगठन के दोनों मुख्य सलाहकार सत्य प्रकाश गोस्वामी एवं सूरज भारद्वाज ,संरक्षक गंगा गिरी गोस्वामी रोडवेज मृतक आश्रित कोमल,सचिन आर्या,रजत कुमार प्रमोद चंद्र मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  इंस्पिरेशन स्कूल के विद्यार्थियों का जे0ई0ई0 मेन में उत्कृष्ट प्रदर्शन

More in कुमाऊँ

Trending News