Connect with us

कुमाऊँ

उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन ने सौंपा पत्र

टनकपुर। उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन ने अध्यक्ष गौरव शर्मा के नेतृत्व में टनकपुर डिपो के मंडलीय प्रबंधक संचालन तकनीकी पवन मेहरा को संबोधित सूचना पत्र कार्यालय सहायक द्वितीय ललित जोशी को सौंपा। सूचना पत्र का मुख्य विषय कर्मचारी समस्याओं का निराकरण सरकार शासन एवं प्रबंधन द्वारा नहीं किये जाने के विरोध में उत्तराखंड रोडवेज एंप्लाइज यूनियन प्रदेश कार्यकारिणी के द्वारा किए जा रहे आंदोलन में उत्तराखंड रोडवेज मृतक आज संगठन के द्वारा भी समर्थन किया जाना है।

आंदोलन के पेहले चरण की शुरुआत 19 अक्टूबर 2021 को टनकपुर रोडवेज वर्कशॉप कार्यशाला में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करके की जाएगी। जिस संबंध में उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन ने मंडलीय प्रबंधक संचालन/ तकनीकी उत्तराखंड परिवहन निगम टनकपुर को अपने समस्त पदाधिकारियों के द्वारा सादर सूचित कर दिया है। सूचना पत्र में संगठन अध्यक्ष गौरव शर्मा, महामंत्री नमांशु,उपाध्यक्ष शुभम सिंह, संगठन मंत्री कोमल, कोषाध्यक्ष मोहित,प्रचार मंत्री अभिषेक सिंह के हस्ताक्षर हैं।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News