Connect with us

कुमाऊँ

उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन

टनकपुर। उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन अध्यक्ष गौरव शर्मा के नेतृत्व में किया गया। मृतक आश्रित कोमल के निज निवास में हुई कार्यकारिणी की बैठक में कुछ अहम फैसलों पर चर्चा की गई, और आगे संगठन को मजबूत बनाने के लिए संगठन में नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई।

कार्यकारिणी की बैठक में रोडवेज मृतक आश्रित नमांशु महामंत्री,शुभम सिंह उपाध्यक्ष, कोमल संगठन मंत्री,अभिषेक सिंह प्रचार मंत्री एवं मोहित कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किए गए। संगठन संरक्षक के पद पर श्री गंगागिरी गोस्वामी जी पूर्व की भांति यथावत बने रहेंगे।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News