Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन के गौरव अध्यक्ष और नमांशु बने महामंत्री

टनकपुर। उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन की नई कार्यकारिणी का आज विस्तार किया गया। बैठक का आयोजन टनकपुर के विष्णुपुरी ज्ञानखेड़ा वार्ड नं-11 विश्वेश्वर महादेव मंदिर में संगठन संरक्षक गंगा गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में किया गया। नई कार्यकारिणी गठन में अध्यक्ष पद पर गौरव शर्मा,उपाध्यक्ष शुभम कापड़ी, महामंत्री नमांशु,संगठन मंत्री मोहित, प्रचार मंत्री अंकित जोशी, कोषाध्यक्ष रोहित चंद को मनोनीत किया गया।

संगठन संरक्षक श्री गोस्वामी ने सभी नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए नई सरकार बनने के पश्चात उत्तराखंड सरकार के समक्ष अपनी उत्तराखंड परिवहन निगम में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति से संबंधित मांग को रखने की संबंध में जानकारी दी। आगे संगठन संरक्षक श्री गोस्वामी ने नयी सरकार बनने पर आगे की रणनीति के बारे में संगठन के नए पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। अंत में संगठन के सभी पदाधिकारियों ने संरक्षक गंगागिरी गोस्वामी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद प्रकट किया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  सीएम ने दिए निर्देश
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News