Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड-महंगाई की मार,स्कूल ड्रेस और किताबें तो हुई महंगी

उत्तराखंड। राज्य में अब महंगाई के बोझ के तले हर कोई दबता जा रहा है बात की जाए बच्चो की शिक्षा की तो अभिभावकों के लिए हर साल महंगाई के बोझ तले पढ़ाई परेशानी का सबब बन कर आती है और इस बार भी शैक्षणिक सत्र 2023- 24 के लिए बच्चों को स्कूलों में प्रवेश कराने को लेकर अभिभावकों में भागदौड़ शुरू हो गई है।

बच्चों के दाखिले के साथ ही स्कूल अभिभावकों को किताबों की सूची, स्कूल ड्रेस का कलर, जूते मोजे का डिजाइन तक की लिस्ट उपलब्ध कराता है जिसे अभिभावक चिन्हित दुकान पर जाकर खरीदता है।

दिन प्रतिदिन महंगाई को देख कीमतों में इस बार 5 फ़ीसदी तक इजाफा हुआ है जबकि यह शुरुआती दौर है।स्कूल ड्रेस और किताबें तो महंगी हुई ही है। साथ ही कॉपियां भी पतली होने लगी है। ऐसे में बेचारा अभिभावक बच्चों की पढ़ाई के चलते अपने बजट को संतुलित करने में ही साल लगा देता है।

इन सब परेशानियों के इधर अभी प्राइवेट स्कूलों की फीस भी अभिभावकों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है 1 अप्रैल से लगने वाले नए शिक्षण सत्र में जाहिर सी बात है की फीस फिर से अभिभावकों को टेंशन में डालेगी हालांकि लगातार सरकार से निजी स्कूलों की फीस को नियत करने की मांग लंबे समय से उठती रही है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज से लौट जाएगा मानसून, 5 October से फिर बारिश के आसार

More in उत्तराखण्ड

Trending News