Connect with us

Uncategorized

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आफत की बारिश!, इन जिलों के लिए IMD का अलर्ट

 

Uttarakhand Weather Update

Uttarakhand  Weather Update: आज भी उत्तराखंड में कई जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं आठ जुलाई तक  मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है। बता दें कि उत्तराखंड में खासकर पहाड़ी इलाकों भारी बारिश हो रही है। जिससे जन-जीनव अयस्त व्यस्त हो रहा है। ऐसे में आज पांच जुलाई को मौसम विभाग में नौ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। तो वहीं देहरादून में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Uttarakhand Weather Update: 5 July को इन जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में 5 जुलाई को भी कई जगहों पर बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आंधी तूफान भी देखने को मिल सकता है। 

मैदानी इलाकों में भी बारिश के आसार

41 से लेकर 61 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार है। इन सभी जिलों के लिए मौसम विभाग ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। इसके अलावा पर्वतीय इलाकों समेत देहरादून में भी रविवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तो वहीं हरिद्वार और उधमसिंह नगर में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है।

8 July तक हल्की-से मध्यम बारिश का दौर जारी

मौसम विभाग की माने तो आठ जुलाई तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है। अगले तीन-चार दिनों में तापमान में 4 से 6 डिग्री सेलिसियस तक की बड़ी गिरावट की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा छह, सात और आठ जुलाई को भी उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। तो वहीं कही पर गर्जन के साथ बौछार पड़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  मलबे पर पहरा, पुराने हिसाब पर सवाल आरबीएम खुदाई की शिकायत के बाद 18 सितंबर से नई व्यवस्था लागू, पहले निकली सामग्री का रिकॉर्ड जांच के केंद्र में!

More in Uncategorized

Trending News