Connect with us

Uncategorized

Uttarakhand Weather: मौसम का यू-टर्न, इन जिलों में IMD का भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

 

Uttarakhand Weather Update rain alert

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच मौसम विभाग ने गर्मी से राहत मिलने की भविष्यवाणी की है। आज से मौसम बदलने का अनुमान है। राज्य के कई जिलों में मौसम विभाग ने 29 मई को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं कई पर्वतीय जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है।

जहां उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। तो वहीं देहरादून, टिहरी समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। इसके साथ ही आगे भी मौसम अपना उग्र रूप दिखाने वाला है। 30 और 31 मई के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Uttarakhand Weather Update: 29 मई को भयंकर तबाही की आशंका!

आईएमडी ने शुक्रवार, 29 मई के लिए राज्य के उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत कुल सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक तेज हवाओं का अनुमान है।

इन जिलों में IMD का भारी बारिश-तूफान का अलर्ट जारी

इसके साथ ही उत्तरकाशी, राजधानी देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश की बड़ी चेतावनी जारी की है। पहाड़ों में भारी बारिश से भूस्खलन का खतरा भी बढ़ सकता है।

देहरादून और टिहरी में आंधी-तूफान के साथ ओलों की मार

देहरादून और टिहरी में आंधी-तूफान के साथ ओलों की मार भी देखने को मिल सकती है। साथ ही 29 मई को इन दोनों जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुई गैंगवार की साजिश, शार्प शूटर जितेंद्र चौधरी घायल, दो बदमाश गिरफ्तार

30, 31 मई और 1 जून को राज्य में ‘येलो अलर्ट’ जारी

तो वहीं 30 31 मई और 1 जून को भी मौसम ऐसा ही रहने वाला है। कुमाऊं के जिलों अल्मोड़ा, नैनीताल और चम्पावत में भी गरज-चमक के साथ तेज बौछारें देखने को मिल सकती है। मौसम विभाव ने 29 मई की भयंकर तबाही की आशंका जताई है। तो वहीं 30 और 31 मई को पूरे राज्य के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है

More in Uncategorized

Trending News