Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

फरसौली में कूड़ाघर बनाने का ग्रामीणों ने किया विरोध

आंदोलन, धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी

भवाली। फरसौली में नगर पॉलिका द्वारा बनाएं जा रहे कूड़ाघर का ग्रामीणों ने पुरजोर विरोध किया है। ग्रामीणों ने नगर पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा को पत्र लिखकर बताया कि ग्रामीण जनता कूड़ाघर बनाने का विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि स्व माधवी देवी ने जमीन दान दी थी। जिसका प्रयोग कूड़ाघर बनाने के लिए किया जा रहा है। आस पास आवासीय भवन, गंगनाथ मंदिर, रोडवेज कार्यशाला है।

कूड़ाघर बनाने से हवा पानी दूषित होंगे। जिससे बड़ी बीमारी फैलने का भी खतरा बन सकता है। यहां आस पास जलस्रोत, हवा, भूमि प्रकृति को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण किसी परिस्थिति में कूड़ाघर नही बनने देंगे। जिसके लिए धरना प्रदर्शन आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने कूड़ाघर योजना को स्थगित करने की मांग की है। ग्राम प्रधान विनोद आर्य ने बताया कि कूड़ाघर किसी हाल में नही बनाने दिया जाएगा। इसका सभी ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। स्थानीय भैरव दत्त लोशाली, संजय भगत ने कहा कि पूर्वजों ने विद्यालय बनाने को जमीन दान दी थी। अब कूड़ाघर बनाया जा रहा है। इससे वातावरण खराब होगा। कहा कि ग्रामसभा की जमीन है नगर पालिका उसमे कूड़ाघर बना रहा है। लेकिन ग्रामीणों से सहमति नही ली गई है। जनता को अंधेरे में रखकर कूड़ाघर बनाया जा रहा था। जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल बिष्ट,चन्द्र शेखर लोशाली, लाल सिंह चौहान, संजय भगत, भैरव दत्त लोशाली, हरीश आर्या, मोहन जोशी, लाल सिंह चौहान, पान सिंह, मनोज कुमार आदि ग्रामीण रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  पड़ोसी देश नेपाल से आने वाले श्रद्धालुओं से दलाल कमा रहे मोटा मुनाफा,टेक्सी चालकों नें जताया विरोध तब दलालों का कटा चालान
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News