Connect with us

कुमाऊँ

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना ऋण आवेदकों की वर्चुअल बैठक

चंपावत। जिलाधिकारी विनीत तोमर के निर्देशन में युवाओं को स्वरोजगारी बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में ऋण आवेदकों का वर्चुअल माध्यम से साक्षात्कार विकास भवन में किया गया। मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत की उपस्थिति तथा महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र मीरा बोहरा की अगुवाई में साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी हुई।उपस्थित आवेदकों ने सरकार से लिए जा रहे लोन को किस व्यवसाय में खर्च करेंगे। इसकी जानकारी दी। साक्षात्कार में आवेदकों ने शुरुआत से लेकर व्यापार के भविष्य तक की तैयारी से पैनल में शामिल अधिकारियों को रूबरू कराया।
इस दौरान जिएमडीआइसी ने बताया कि 15 आवेदकों में से केवल 08 आवेदक उपस्थित रहे। जिसमे से 04 लोगों के आवेदन स्वीकार किये गए तथा एक लम्बित हैं। उन्होंने बताया कि ये 04 प्रोजेक्ट 17 लाख के सेंशन हुए हैं। जो बैंको को प्रेषित किये जायेंगे।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News