Connect with us

कुमाऊँ

प्यासे को पानी पिलाना महापुण्य,टीम हेल्प उत्तराखंड ग्रुप का जल सेवा मिशन

हल्द्वानी। किसी प्यासे को पानी पिलाना महापुण्य से कम नही । सेवा भाव किसी धर्म ,जाति विशेष को नही देखता एक व्यक्ति में इंसानियत का भाव व सेवार्थ होना ही सबसे बड़ा गुण है

जल सेवा मिशन के अंतर्गत आज टीम हेल्प उत्तराखंड ग्रुप के सदस्य व एच डी एफ सी बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक हर्ष पांडे पुत्र के सी पांडे द्वारा हल्द्वानी के सबसे व्यस्त कालाढूंगी चौराहे पर स्थित कालू सयैद बाबा व शनि मंदिर के बाहर जन सेवार्थ एक वोल्टास वॉटर कूलर व एक्वागार्ड लगवाया गया।जिसका शुभारंभ हल्द्वानी महापौर डाo जोगेंद्र सिंह रौतेला द्वारा किया गया।

आपको बता दें टीम हेल्प उत्तराखंड ग्रुप के जल मिशन के अंतर्गत ग्रुप के सम्मानित सदस्यों द्वारा जल्द ही हल्द्वानी के सभी मुख्य चौराहों पर इसी तरह के फिल्टर युक्त वॉटर कूलर व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पानी के प्याऊ लगाए जाएंगे। जिससे कोई भी व्यक्ति प्यासा न रहे। इस गर्मी के मौसम में आने जाने वाले राहगीरों को हर समय शुद्ध व ठंडा जल उपलब्ध होगा।

टीम हेल्प उत्तराखंड ग्रुप द्वारा जल सेवा मिशन शुरू किया गया है । जिससे अंतर्गत शहरवासियों को स्वच्छ शीतल जल के पीने की व्यवस्था के साथ साथ लोगो को पानी बर्बाद न करने के लिये जागरूक करना है । समय समय पर टीम के वोलुएन्टीर्स क्षेत्रवासियों के घरों व कॉलोनियों में पानी न आने पर जल संस्थान के अधिकारियों के सहयोग से पानी के टैंकरों की व्यवस्था करवाकर व पानी से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण भी करवा रहे है ,टीम के वोलुएन्टीर्स जल संस्थान व जल निगम के अधिकारियों से सम्पर्क व कोआर्डिनेशन कर पानी से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण करवा रहे है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News