Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड में 18 मार्च को बिगड़ेगा मौसम, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम खराब बना हुआ है। बता दें 7 मार्च को उत्तराखंड में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था। जिसके बाद से ही प्रदेश के पहाड़ी जिलों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग की माने तो 18 मार्च यानी आज भी प्रदेश में मौसम खराब रहेगा।

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 18 मार्च को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिले में बारिश होने की संभावना है। जबकि इन्हीं जिलों में 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है।

22 मार्च तक उत्तराखंड में ख़राब रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग की माने तो 22 मार्च तक उत्तराखंड में मौसम ख़राब ही रहेगा। वैज्ञानिकों ने 20 मार्च पहाड़ी जिलों में 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ़बारी होगी। जबकि मैदानी जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  वोटर लिस्ट में ‘पिथौरागढ़’ की बेटी ‘पिथौरागढ़’ : SIR से बनी ‘शुद्ध’ वोटर लिस्ट की अजब-गजब दास्तां !

More in Uncategorized

Trending News