Connect with us

कुमाऊँ

मल्ली बमौरी में सुमित का जोरदार स्वागत, कहा मिलेगा आशीर्वाद

हल्द्वानी। कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने आज देर से शाम मल्ली बमोरी वार्ड नंबर 48 पार्षद गीता बल्यूटिया के आवास पर जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वार्ड 48 के सभी लोगों ने सुमित का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। सभी ने उन्हें आशीर्वाद देने के लिए आश्वासित किया। इस दौरान सुमित ने कहा कि वह डॉक्टर इंदिरा के सपनों को साकार करने के लिए इस चुनाव मैदान में उतरे हुए हैं।

उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि वह हल्द्वानी के विकास कार्यों में कहीं कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। एक बार जनता उन्हें अवश्य मौका दें तो वह निश्चित तौर पर यहां का विकास करेंगे। इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान एवं युवा कांग्रेस नेता मुकुल बल्यूटिया ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर पार्षद श्रीमती गीता बल्यूटिया, एन बी गुणवंत, पी डी पांडे, केवलानंद पाण्डे, राजू पालीवाल, नवीन बिष्ट, नितेंद्र ब्ल्यूटिया,रत्ना श्रीवास्तव, राजू शर्मा आदि अनेक लोग मौजूद थे।

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News