Connect with us

कुमाऊँ

जन आशीर्वाद रैली में सीएम का जोरदार स्वागत,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा जिले के लिए कर गए कई घोषणाएं

अल्मोडा। भाजपा की जन आशीर्वाद रैली मे भागीदारी करने के लिये यहां पहुँचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से करीब एक घण्टा बिलम्ब से अल्मोडा पहुँचे। शिखर तिराहे से रैमजे इण्टर कालेज तक कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री के साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौसिक , रक्षा राज्य रक्षामंत्री अजय भट्ट का ढोल नगाड़ों के साथ परम्परागत वेशभूषा मे पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।

भारी भीड़ के साथ मुख्यमंत्री जन आशिर्वाद रैली मे रैमजे इण्टर कालेज पहुँचे , इस अवसर पर मुख्यमन्त्री ने वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे शिव सिह राणा ,गोविन्द लाल बर्मा , बलवन्त भाकुनी जैसे वरिष्ठ जनसंघी नेताओ को सम्मानित किया ।

जन आशिर्वाद रैली मे बी जे पी जिलाध्यक्ष रवि रौतेला के साथ ही सोमेश्वर बिधायक रेखा आर्या , विधायक महेश नेगी ,अल्मोडा विधायक व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिह चौहान प्रभारी मन्त्री अल्मोडा बिशऩ सिह चूफाल संगठन मन्त्री अजय कुमार के साथ ही बडी संख्या में कार्यकर्ताओ ने अपनी भागीदारी की। कैबिनेट मन्त्री रेखा आर्या ने रैली मे कहा कि उनकी सरकार समाज कल्याण के विविध विषयो मे कार्य कर रही है । उन्होने सोमेश्वर मे चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की मांग की ।
केन्द्रिय रक्षा राज्य मन्त्री अजय भट्ट ने कहा कि शोभन सिह जीना के प्रस्ताव पर भा ज पा ने राज्य की अवधारणा को साकार किया ।

उन्होने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व भारत चहुमुँखी विकास कर रहा है ।
वी जे पी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक जन आशिर्वाद रैली मे भीड देखकर गदगद नजर आये। उन्होने कहा कि आज सभी बिपक्षी दल कार्यक्रम विहीन है । उनका केवल एक ही कार्यक्रम है कि भा ज पा को सत्ता से जाने से रोका जाय । उन्होंने कहा मोदी के नेतृत्व मे देश का गौरव बढा है । हम 2022 का चुनाव भारी मतो से जीतेगे । बी जे पी सरकार ने चार वर्ष छ माह के कार्यकाल मे किसी भी सी एम पर कोई उँगली नही उठाई । उन्होने कहा कि पुष्कर सिह धामी के नेतृत्व मे बी जे पी साठ से अघिक सीटे जीतेगी । आज सैकड़ों लोगो ने बी जे पी की सदस्यता ली ।

इस अवसर पर मुख्यमन्त्री पुष्कर सिह धामी ने कहा कि पचपन सालों तक भारत मे एक पार्टी का शासन रहा ,साठ साल की तूलना मे मोदी जी के सात साल देश के लिये ज्यादा महत्वपूर्ण है । उन्होने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार ब्यक्त करते हुवे कहा कि दो हजार सत्रह से पहले की सरकार घोषणाये करती रही पर धरातल पर नही उतरी । हमारी सरकार सभी समस्याओ का सरलीकरण समाधान व निस्तारण करेगी । उन्होने कहा कि अभी हमारा ऐजेन्डा विकास है । जो काम जिस स्तर का है वही निस्तारण होना चाहिये । यदि नही हुआ तो जबाबदेही तय होनी चाहिये । अफसरशाही में हम योग्य लोगो को ला रहे है तहसील दिवसो मे सभी अधिकारी कार्यालयो मे रहेगे । उन्होंने कहा कि हम चौबीस हजार रिक्त पदों पर भरती प्रक्रिया आरम्भ कर चुके है । कोरोना से पर्यटन उद्योग घाटे में गया है। उसमे दो सौ करोड रूपये दिये गये जो कर्मचारियों के खातो मे जायेगे ,आशा , आंगनबाडी आदि को भी आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है। अब बेरोजगारो को रोजगार देने के लिये बैक व अधिकारी कैम्प लगाईगे । प्रतियोगी परिक्षाओ के लिये आर्थिक सहयोग दिया जायेगा । तथा समुह ग घ मे आयुसीमा मे एक वर्ष की छूट मिलेगी । नई खेल नीति सरकार ला रही है । आन्दोलनकारियो को पुन: चिन्हित किया जायेगा ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News