Connect with us

उत्तराखण्ड

नव निर्वाचित रानीखेत जिला अध्यक्ष लीला बिष्ट का स्वागत समारोह

रिपोर्ट – बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत। विधानसभा में नवनिर्मित संगठनात्मक रानीखेत जिला बनने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने जिला अध्यक्ष पद पर भाजपा की कर्मठ कार्यकर्ता लीला बिष्ट को जिले का अध्यक्ष बनाया है।

नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष लीला बिष्ट के स्वागत समारोह में डॉक्टर विधायक प्रमोद नैनवाल ने बताया कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि छोटे छोटे संगठनात्मक जिले होने से संगठन मजबूत होगा और इससे हर क्षेत्र का विकास संभव होगा।

नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रानीखेत आगमन पर शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष ने कहा कि जो भी जिम्मेदारी मुझे शीर्ष नेतृत्व ने मुझे सौंपा है। मैं आप सभी कार्यकर्ताओ को विश्वास दिलाना चाहती हूं मैं सभी के कार्यकर्ताओ को साथ लेकर काम करना चाहती हूं।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुरेश फर्त्याल, ग्राम प्रधान मंजीत भगत, क्षेत्र पंचायत सदस्य गोपाल राम, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, मोहन नेगी, विमल भट्ट, प्रमोद रावत, धनश्याम भट्ट, विनोद भट्ट, ध्यान सिंह नेगी, चन्द्र शेखर पांडे, रेखा पांडेय, कविन्द्र भंडारी, शंकर सिंह बिष्ट, संजय पंत, दीप पांडे, जगदीश अग्रवाल, शंकर दत्त सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच का संचालन भाजपा कार्यकर्ता बिमल भट्ट ने किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News