Connect with us

कुमाऊँ

यहां जनता चाहेगी परिवर्तन ? कांग्रेस प्रत्याशी महेश शर्मा का बढ़ता जनाधार

कालाढूंगी। इस बार कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी महेश शर्मा का जनाधार लगातार बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। क्यों पड़े हो चक्कर में, कोई नहीं टक्कर में इस अंदाज में महेश शर्मा के समर्थक उनके प्रचार में लगे हुए है। पर्वत प्रेरणा से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी महेश शर्मा ने कहा की वह जमीनी सतर से आगे बढ़े, जन सेवाओं के लिये उन्होंने तमाम संघर्ष किये हैं।

उन्होंने पिछले लंबे समय से जन सेवा की है। इसी का परिणाम रहा है आज उन्हें पार्टी कालाढूंगी विधानसभा से चुनाव लड़ा रही है। इस बार उन्हें जहां भारी जन समर्थन भी मिल रहा है। वही जनता भी परिवर्तन चाहती है।

जहां तक विकास कार्यों की बात की जाये तो कालाढूंगी क्षेत्र में जो भी लगातार जनप्रतिनिधि रहे उनके द्वारा पिछले पांच सालों में कोई विकास कार्य नहीं कराये गए हैं। जिसे जनता भलीभांति जानती है। इसका करारा जवाब क्षेत्र की जनता इस चुनाव में अवश्य देगी, श्री शर्मा ने कहा उन्हें जनता का अपार समर्थन मिल रहा है।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News