Connect with us

कुमाऊँ

बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हल्द्वानी के बुध पार्क में आप कार्यकर्ताओं के द्वारा एकत्रित होकर देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार पर निशाना साधा। कहा कि केन्द्र सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के कारण ही महंगाई पर लगाम नहीं लगा पा रही है। देश में सरकारी उद्यमों का लगातार निजीकरण इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। प्रदर्शन के बाद आप कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। जिसमें महंगाई पर अंकुश लगाने की गुजारिश की गई। प्रदर्शनकारियों में आप के महानगर अध्यक्ष डिंपल पांडे, ज़िला उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह बिष्ट, महानगर महासचिव मुशीर नवाब, महानगर उपाध्यक्ष उमेश राणा, दीपक मेहरा, महानगर सचिव मोहन कश्यप शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -  जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News