Connect with us

कुमाऊँ

जब मूलभूत समस्याओं का समाधान ही नहीं हुआ, तो विकास की क्या कहें: भण्डारी

हल्द्वानी। आम आदमी पार्टी के कालाढूंगी विधानसभा प्रत्याशी सुरेश कुमार भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी कुछ प्रमुख मुद्दों को लेकर जनता के बीच पहुँची है। उन्होंने कहा कि आज तक जब मूलभूत समस्याएं ही हल नहीं हो पाई तो और आगे विकास की क्या कहें, उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में 300 यूनिट मुफ्त बिजली, बेरोजगार युवकों व महिलाओं को भत्ता देगी।

श्री भंडारी आज यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों से लगातार मैदानी क्षेत्रों में आज भी पलायन हो रहा है। पहाड़ के अंदर गांव-गांव खाली हो गए हैं। यही नहीं पहाड़ की कृषि व्यवस्था चरमरा गई है। लोग जानवर पालना व खेती करना भी अब उचित नहीं समझ रहे हैं। ऐसे में इस पर्वतीय राज्य की क्या परिकल्पना की जा सकती है।
बता दें कि सुरेश कुमार भंडारी पूर्व आईएएस अधिकारी हैं,उन्होंने अपने सेवाकाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पूर्व आईएएस अधिकारी श्री भंडारी ने देश के अंदर विभिन्न पदों पर रहते हुए उत्कृष्ट कार्य किया है,अब वह आम आदमी पार्टी में रहते हुए समाज सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि इन दोनों राजनीतिक दलों के कारण उत्तराखंड का विकास नहीं हो पाया है।उत्तराखंड की जनता निश्चित तौर पर इस बार परिवर्तन चाहती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News