Connect with us

उत्तराखण्ड

आखिर क्यों यहाँ फेरे से पहले ही जिला प्रशासन ने रुकवा दी शादी,पड़े खबर

उत्तरकाशी। यहां टिपरा कुमारकोट गांव में नाबालिग लड़की की शादी को प्रशासन ने रुकवा दिया। नाबालिग लड़की और उसकी मां को देर रात्रि वन स्टॉप सेंटर उत्तरकाशी लाया गया है। बारात हरियाणा से आ रही थी।

बताया जा रहा है कि परिजनों ने नाबालिग का फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाकर कुछ दिन पूर्व कोर्ट मैरिज भी करवा दी थी। बीते बृहस्पतिवार देर शाम तहसील प्रशासन डुंडा को कुमारकोट गांव में एक नाबालिग लड़की शादी करवाए जाने की शिकायत मिली, जिस पर प्रशासन की टीम देर शाम गांव पहुंची। गांव में शादी की तैयारियां पूरी कर बारातियों के स्वागत के लिए इंतजार किया जा रहा था। बारात के लिए शामियाना सजाया गया था।

प्रशासन की टीम ने जब मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की तो जिस लड़की की शादी की जा रही थी, उसके हाईस्कूल प्रमाणपत्र के अनुसार आयु 16 वर्ष कुछ माह की पुष्टि हुई। जिस पर प्रशासन की टीम नाबालिग लड़की व उसकी मां को पूछताछ के लिए जिला मुख्यालय स्थित वन स्टॉफ सेंटर ले आई।

तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि नाबालिग लड़की की शादी करवाए जाने की सूचना मिली थी, जिस पर प्रशासन की टीम नाबालिग लड़की व उसकी मां को वन स्टॉप सेंटर ले आई है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  सुरेश तिवारी का चुनावी शंखनाद! कालाढूंगी से दावेदारी पेश कर बंशीधर भगत को दी नसीहत

More in उत्तराखण्ड

Trending News