Connect with us

कुमाऊँ

सड़क हादसे में महिला एएसआई की मौत

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल आफिस में तैनात महिला एएसआई की घर लौटते समय सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला एएसआई की मौत से जहां उसके परिजनों में कोहराम मचा है वही पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

प्राप्त समाचार के अनुसार खटीमा के टनकपुर रोड निवासी महिला एएसआई कंचन सामंत आयु 39 वर्ष पुत्री शोभन सिंह नैनीताल एसएसपी कार्यालय में में तैनात थी। शनिवार की शाम ड्यूटी करने ले बाद वह स्कूटी से अपने घर खटीमा को निकली। रात नौ बजे के आसपास किच्छा तीसरी मिल के पास उसकी स्कूटी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। दुर्घटना स्थल के पास स्थित ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाल चंद्र मोहन सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए।मृतका के मोबाइल में डायल नंबर पर फोन करने पर मौके पर पहुंचे उसके भाई ने उसकी शिनाख्त कंचन सामंत के रूप में की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

महिला एएसआई की मौत से जहां उसके परिजनों में कोहराम मचा है पुलिस के अनुसार मृतका अपने बच्चे के साथ मायके में ही रहती थी।वही पुलिस विभाग में भी शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News