Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी यहां ट्रेन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

मीनाक्षी

हल्द्वानी– बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गौला बाईपास रोड के पास स्लेटर हाउस के करीब रेलवे ट्रेक पर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि महिला को मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।

पुलिस के अनुसार आज सुबह गुरुवार को करीब 6:30 से 7:00 बजे के बीच एक अज्ञात महिला ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।


वहीं स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। बताया जा रहा है महिला की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष के करीब है, लेकिन फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पुलिस ने आशंका जताई है कि मृतका दिल्ली से काठगोदाम की ओर आ रही होगी। रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आई होगी। फिलहाल पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस महिला की शिनाख्त के प्रयासों भी किए जा रहे हैं। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  रूस में 97 दिनों तक नरक देखा!, ऐसे लौटे उत्तराखंड के दो लाल, वतन वापसी की इमोशनल कहानी

More in Uncategorized

Trending News