Connect with us

Uncategorized

उत्पीड़न की शिकार महिला वन आरक्षी का हुआ तबादला

हल्द्वानी। तराई केंद्रीय वन प्रभाग की टाडा रेंज में तैनाती के दौरान महिला आरक्षी द्वारा लगाए गए उत्पीड़न के आरोपों की जांच करने के बजाय उसे टाडा रेंज से हटाकर पीपलपड़ाव रेंज के भीतर जंगलों में तैनाती दे दी गई थी।जिसके बाद वन अधिकारियों ने आरक्षी का तबादला उसके घर के नजदीक खटीमा रेंज में कर दिया है। करीब दो माह पहले महिला आरक्षी ने एक वन दरोगा पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद भी अधिकारी कार्रवाई करने की जगह मामले को दबाते रहे। सुनवाई नहीं होने पर वन आरक्षी ने 28 जून को पंतनगर थाने में शिकायत दी थी।इसके बाद पिछले माह वन अधिकारियों ने मामले को विभाग की आंतरिक कमेटी में जांच के लिए भेज दिया। हैरानी की बात यह रही है कि महिला वन आरक्षी को ट्रांसफर कर पीपल पड़ाव के घने जंगलों में भेज दिया गया, वहीं वन दरोगा को हल्द्वानी वन क्षेत्र में तैनाती दे दी गई। मामला मीडिया में आने पर अब वन अधिकारियों ने वन आरक्षी को तराई पूर्वी वन प्रभाग की खटीमा रेंज में भेज दिया है। हालांकि आंतरिक कमेटी की जांच अभी जारी है। महिला आरक्षी मामले की जांच एसडीओ के नेतृत्व में वन प्रभाग की आंतरिक कमेटी कर रही है। जांच के चलते वन आरक्षी को फौरी तौर पर पीपलपड़ाव वन क्षेत्र में ट्रांसफर किया था। वन संरक्षक के निर्देश पर अब खटीमा रेंज में ट्रांसफर कर दिया गया है। यूसी तिवारी, डीएफओ, तराई केन्द्रीय वन प्रभाग

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  देहरादून में घंटाघर के पास दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, मची अफरा-तफरी

More in Uncategorized

Trending News