Connect with us

कुमाऊँ

महिलाओं की होली में मची धूम

टनकपुर। रंगभरी एकादशी से शुरू हुई होली का आयोजन पूरे कुमाऊं क्षेत्र में जोर शोर से किया जा रहा है जगह जगह हर गांव में रात दिन हर्षोल्लास के साथ महिलाओं के द्वारा होली गायन किया जा रहा है आज बिरज में होली रे रसिया के जयकारों के साथ होली की पहाड़ों में धूम मची हुई है कुमाऊनी महिलाएं सफेद लाल साड़ी में सज धज कर कुमाऊनी वेशभूषा में ढोल नगाड़ों के साथ होली का गायन कर रही है।

आज टनकपुर के विष्णुपुरी ज्ञानखेड़ा वार्ड नं-11 में कुमाऊनी महिलाओं के द्वारा होली का रंगारंग आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं के द्वारा होली राग नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की,लाल हुई नगरी किसने उड़ाया गुलाल, होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा जैसे सुंदर और मनमोहक होली राग का गायन किया गया।

होली गायन कमेटि की मुख्य संचालिका वार्ड नं-11 निवासी ललिता गड़कोटी के साथ खड़ी होली गायन में नाचने और झूमने वाली महिलाओं में पूनम पडियार उर्फ कुन्नू भाभी,राधा गड़कोटि,अंजू शर्मा,मीनाक्षी भट्ट,गीता बिष्ट,गंगा देवी,तिला अधिकारी,नेहा राणा, बबीता पाटनी, तुलसी रजवार, ममता करायत,शांति चौहान,मेनका, हंसा,सुमन ओली,नीरू जोशी,भावना तिवारी आदि दर्जनों महिलाएं मौजूद रही।

संवाददाता:- गौरव शर्मा टनकपुर

यह भी पढ़ें -  रैली से पहले एसएसपी कार्यालय में धरने पर बैठे कांग्रेसी
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News