Connect with us

कुमाऊँ

जागेश्वर धाम में शुरू हुई पूजा अर्चना

दन्या(अल्मोड़ा)। कोरोनाकाल में सभी धर्मिक संस्थान व अनुष्ठानों को बंद किया गया था। उनमें से एक विश्व प्रसिद्ध एकादश ज्योतिर्लिंग जागेश्वर धाम को शासन प्रशासन के देखरेख में नियमित रूप से खोलने पर विचार किया गया है। पिछले कुछ दिनों पहले जागेश्वर धाम को भक्तगणों के दर्शन हेतु खोल गया था। जिलाधिकारी नितिन भदौरिया के आदेशानुसार आज से धाम में पूजा अर्चना शुरू हो चुकी है।
उपजिलाधिकारी मोनिका ने बताय जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेज दिया गया है। कोविड के नियमों का पालन करते हुए पूजा की जाएगी। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन, व्हाट्सएप ,प्रबंधक व मुख्य पुजारी प्रतिपक्ष के माध्यम से किया जा सकता है। धाम में पूजा व पूजा में उपस्थित लोगों की निश्चित संख्या में संपादित होगी। समय के साथ-साथ बदलाव की आवश्यकता पड़ सकती है। जो प्रबंधन समिति के अनुसार तय की जाएगी।

पर्वत प्रेरणा ब्यूरो

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News