Connect with us

कुमाऊँ

आप ने फूंका बीजेपी प्रवक्ता का पुतला

सितारगंज। सत्ता परिवर्तन तथा अपनी जमीन को खोजने के लिए आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में अपनी सक्रियता लगातार बड़ा रही है जिसके चलते आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सितारगंज मुख्य चौक पर बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर उनियाल के द्वारा उत्तराखंड वासियों के खिलाफ दिए गए बयान के विरोध में उनका पुतला फूंका।
आप नेता अजय जयसवाल ने बताया कि भाजपा अब सत्ता के नशे में है वह उत्तराखंडवासियों का लगातार अपमान कर रही है पहले भी कुछ बीजेपी नेताओं ने उत्तराखंड वासियों के लिए अपशब्द बोले थे और अब बीजेपी प्रवक्ता द्वारा उत्तराखंड वासियों के लिए अपशब्द बोले गये है। इससे नाराज होकर आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे शक्तिफार्म में उनका पुतला फूंका है।

पुतला फूकने में आप नेता अजय जयसवाल, डॉक्टर विनय मंडल, कृष्ण मंडल, संगठन मंत्री मक्खन सिंह, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष सतवंत सिंह बागी, युवा मोर्चा अध्यक्ष पुष्पेंद्र ठाकुर, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष तौसीफ, सुजाद अली, गोविंद कीर्तनियों, जयप्रकाश, दिलावर अंसारी, मोहन सिंह नेगी, सुजीत रॉय सहित अनेक कार्यकर्ता सम्मलित रहे।

रिपोर्ट-नवल कुमार

Ad
यह भी पढ़ें -  घर पहुंचने से पहले छिनी जिंदगी, कैंटर की टक्कर से रोडवेज चालक की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News