Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां युवक को पीट-पीट कर मार डाला,सनसनी

रूड़की। मामूली विवाद में युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार लक्सर के मखियाली खुर्द गांव निवासी हलीम का बेटा शादाब शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अलविदा जुमे की नमाज पढ़ने लंढौरा मस्जिद जाने की बात कह कर घर से निकला था। देर शाम तक उसके नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई।

उन्होंने तलाश की तो कुछ युवकों ने बताया कि शादाब और गांव के कुछ युवकों में हाथापाई हुई थी। जहां शादाब की लड़ाई हुई थी, उसके आस पास परिजनों ने तलाश की। इस दौरान एक नई बन रही इमारत में शादाब का शव फूस से ढका मिला। लक्सर कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  दो जवान लापता हुए, अब जंगल में मिले शव! सिर और पीठ पर गोली के निशान, हथियार भी गायब

More in उत्तराखण्ड

Trending News