Connect with us

कुमाऊँ

गैस सिलेंडर फटने से युवक झुलसा

काशीपुर। विकास खण्ड के ग्राम मिस्सरवाला में एक अमरूद के बाग में सिलेंडर में आग लगने से एक युवक अत्यधिक झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को 108 की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि काशीपुर के मौहल्ला किला में रहने वाला सोनू (35 वर्ष) पुत्र चंदन सिंह ग्राम मिस्सरवाला में पिछले 4 सालों से अमरूद का बाग ठेके पर लेकर चला रहा था। देर रात गैस सिलेंडर फटने से उसकी झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर थाना कुण्डा प्रभारी अरविन्द चैधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और बमुश्किल आग पर काबू पाया तथा युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -  पेपर लीक और छात्रों पर बल प्रयोग के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News