Connect with us

कुमाऊँ

नशीले पदार्थों की बिक्री रोकने के संबंध में आप ने दिया ज्ञापन

टनकपुर। आम आदमी पार्टी चंपावत के जिला प्रभारी दीपक चंद्र भट्ट ने टनकपुर के बोहरागोठ व उसके आसपास के गांव मे स्मेक व अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री को रोकने के संबंध में टनकपुर एस.डी.एम.को सौंपा ज्ञापन दिया। श्री भट्ट ने कहा बोहरागोठ एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में स्मेक सहित अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री बहुत ही धड़ल्ले से हो रही है। जिससे गांव में नशेड़ीयो से महिला एवं बच्चे डर के साए में जी रहे हैं। गांव की महिलाओं को रात दिन डर लगा रहता है, कि कहीं नशे के जोश में नशेड़ी गांव की किसी भी महिला या किसी भी बच्ची के साथ अनहोनी ना कर दे।

बोहरागोठ गांव में नशेड़ीयो की संख्या में युवा वर्ग की अहम भूमिका है। लगभग 16 वर्ष 17 वर्ष एवं 25 व 26 वर्ष तक के युवा इन नशेड़ीयो की टोलियो में शामिल है। यह युवा वर्ग पूर्ण रूप से नशे की गर्त में आ चुका है। जिस कारण वश आज बोहरागोठ गांव की महिलाओं को आम आदमी पार्टी चंपावत के जिला प्रभारी दीपक चंद्र भट्ट के साथ टनकपुर तहसील आकर एस.डी.एम. हिमांशु कफलटिया से गांव के इन नशेड़ीयो के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करनी पड़ी।

उपजिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन देने वालों में आम आदमी पार्टी चंपावत के जिला प्रभारी दीपक चंद्र भट्ट के साथ बसंती पूजा देवी, हीरा देवी,एल.एम. जोशी, बीना देवी,आशा देवी,पार्वती देवी, गोविंदी देवी,ममता देवी,गुड्डी देवी शोभा देवी आदि गांव की महिलाएं शामिल थी। संवाददाता गौरव शर्मा टनकपुर

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News