Connect with us

कुमाऊँ

युवाओं का झुकाव कांग्रेस की ओर, लगातार युवा जुड़ रहे हैं पार्टी से- कर्नाटक

रानीखेत । वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि इस बार युवाओं का झुकाव कांग्रेस की ओर है, लगातार बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस पार्टी का दामन थाम रहे हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने अनेकों युवाओं ने पुनः कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि देश प्रदेश को विकास की मार्ग में आगे बढ़ने के लिए कांग्रेस का मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है। कर्नाटक ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने की प्रतिज्ञा ले कर आए युवा कांग्रेस पार्टी का दामन थाम रहे हैं उन्होंने सभी युवा साथियों का पार्टी में स्वागत है। कर्नाटक ने इस अवसर पर युवाओं को अंग वस्त्र पहनाकर पार्टी में समलित किया। कर्नाटक ने सरकार पर तंज करते हुये कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब 2022 में प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ फेंकेगी, और कांग्रेस की सरकार बनायेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीति विकास विरोधी है, ये झूठ के बल पर सत्ता हासिल कर झूठे आश्वासनों के बल पर गुमराह करने का काम कर रहे हैं। आज देश के अन्नदाता रोड पर हैं, बेरोजगारी चरम पर है, महंगाई से गृहस्थी चलाना दूभर हो गया है, कई जनकल्याणकारी योजनायें बन्द कर गरीबों के हितों पर चोट की जा रही है, तथा पूरे उत्तराखण्ड में ड्रग्स व मादक पदार्थो की तस्करी हो रही है जिससे युवा, छात्र छात्रायें और युवा पीढ़ी इसका शिकार हो रहे हैं । नशे को रोकने हेतु कोई ठोस कदम नहीं उठाये गये जिस कारण नयी पीढी की पौध का अस्तित्व संकट में है । इस अवसर प्रमुख रूप से गौरव अवस्थी, रोहित शैली, मनीष तिवारी, राहुल कुमार, हेम जोशी लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अजय बिष्ट द्वारा किया गया । ‌‌

यह भी पढ़ें -  पेपर लीक और छात्रों पर बल प्रयोग के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

बलवन्त सिंह रावत

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News