Connect with us

कुमाऊँ

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में कई मरीजों की हुई जाँच

भवाली। भवाली रामलीला मैदान में व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडेय ओर उजाला सिग्नेसअस्पताल हल्द्वानी की तरफ से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तरफ से हाई ब्लेड प्रेसर,डाइबिटीज ऒर हृदय संबंधी गंभीर मरीजों की जाँच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

शिविर के आयोजक व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे ने कहा भविष्य में भी इस तरह के अनेक कैंप का आयोजन किया जाएगा । जिससे लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और निशुल्क जांच शिविरों का लाभ मिल पाएगा । शिविर में उजाला सिग्नेस अस्पताल के डॉ सुनिशा, मेनन रजत,लता, कैंप की कोऑर्डिनेटर मानसी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मोहन बिष्ट , भाजपा नेता प्रकाश प्रकाश आर्य ,नीमा गोस्वामी, तनुजा कनवाल, संजय बरगली, बालम सिंह,अनीता, मोनिका, प्राची उपस्थित थे। शिविर में भवाली की जनता ने सैकड़ों की संख्या में भाग लिया कार्यक्रम को सफल बनाने वालों में नीमा गोस्वामी, तनुजा कनवाल,संजय बर्गली,बालम सिंह अनिता,मोनिका ओर प्रांची आदि शामिल थे।

यू एस सिजवाली

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी रिंग रोड: भाखड़ा पुल से जंगल में होकर निकलेगी सड़क, 18 किमी लंबी रेलिंग करेगी वन्यजीवों की मदद
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News