Connect with us

उत्तराखण्ड

यूकेडी ने किया नैनीताल जिला इकाई का विस्तार,कई कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी

हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल की गुरुवार को एक आवश्यक बैठक कुसुमखेड़ा स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें पार्टी के विस्तार एवं संगठन को बढ़ाने पर चर्चा हुई। इस दौरान वक्ताओं ने प्रदेश में लगातार बढ़ रहे भ्रष्टाचार पर चिंता व्यक्त करते हुए उत्तराखंड भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच करने की मांग की । इसके अलावा उत्तराखंड लोक सेवा आयोग,उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग को भंग कर पुनर्गठन करने की मांग भी की गई।

बैठक के उपरांत नैनीताल जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कार्यकारिणी विस्तार में सर्वसम्मति से संगठन में वर्षों से जुड़े लोगों को केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष खड़क सिंह बगड़वाल के दिशा निर्देश में विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया। इस दौरान नीति निर्धारण समिति के सदस्य भुवन चंद जोशी, संयुक्त सचिव नारायण दत्त तिवारी, संयुक्त सचिव श्याम सिंह नेगी,जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष मोहन कांडपाल, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रताप चौहान, नगर निगम पार्षद रवि वाल्मीकि, युवा प्रकोष्ठ संयुक्त सचिव उत्तम बिष्ट, बीसी तिवारी, एनके पांडे, जगमोहन जलाल, हीरा सिंह बिष्ट,आनंद सिंह बिष्ट, आदि लोग उपस्थित थे। जबकि जिला संरक्षक के तौर पर एडवोकेट प्रकाश चंद जोशी, मातबर सिंह रावत, योगेश सती, मदन सिंह मेर, रमेश चंद्र पंत, भुवन चंद्र पांडे लाल सिंह कार्की, एम सी पंत, तथा जिला उपाध्यक्ष हरीश अधिकारी, बृजमोहन सिजवाली, प्रयाग तिवारी, सुरेश जोशी, जगमोहन जलाल, जमन सिंह बोरा, राजेंद्र सिंह नेगी, जाकिर हुसैन, एवं जिला महामंत्री रवि बाल्मीकि, प्रकाश पाठक, यतेंद्र बोरा, हीरा सिंह बिष्ट, जिला प्रवक्ता खीमराज सिंह बिष्ट, अजय उप्रेती, प्रदीप गुप्ता, विनोद मासीवाल, बिशन सिंह, लटवाल,हेमंत शर्मा, मोहम्मद फुरकान, आनंद सिंह बिष्ट, भुवन चंद्र पांडे, कृष्णानंद जोशी, हेमचंद बुढलाकोटी, ख्याली दत्त डोरवीं, नवीन जंतवाल, उमेश शर्मा, विशन सिंह, एडवोकेट कैलाश गोस्वामी, गिरीश चंद बढ़सिलिया, उस्मान सैफी, प्रदीप जग्गी, नरेंद्र कुमार पांडे, राजेंद्र सिंह जलाल, हर्षवर्धन उप्रेती, चंदन सिंह बिष्ट, लोकेश तिवारी, लोकेश वर्मा, प्रेम सिंह परिहार, कृष्ण कुमार, भुवन उप्रेती, शंभू नाथ यादव आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  यात्रियों से भरी बस बीच सड़क पर पलटी, हादसा टला,बाल बाल बचे यात्री
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News