Connect with us

कुमाऊँ

विधायक ने आर्थिक सहायता चेक बांटे

टनकपुर। विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी के द्वारा आज ग्राम सभा बस्तिया की निशा कुँवर पत्नी महेन्द्र सिंह और महेन्द्र कुमार पुत्र लाली राम आदि कई लोगो को आर्थिक सहायतार्थ चैक बांटे गये। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से ग्राम प्रधान बस्तिया के राम सिंह धौनी की उपस्थिती मे दोनों ग्राम वासियों को चेक प्रदान किये। उसके बाद विधायक प्रतिनिधि हरीश भट्ट ने टनकपुर के वार्ड नंबर-03 निवासी कृष्णा देवी पत्नी गुलाब शंकर को भी आर्थिक सहायता चैक उनके घर में जाकर के दिया। टनकपुर भाजपा के सभी पार्टी कार्यकर्ता इस वैश्विक महामारी कोरोना में भी आम जनमानस के घर घर जाकर उनकी मदद कर रहे हैं।भाजपा के सभी टनकपुर पार्टी कार्यकर्ताओ ने विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी का इस नेक और पुण्य कार्य के लिए आभार प्रकट किया है।

रिपोर्ट- गौरव शर्मा

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News