Connect with us

उत्तराखण्ड

केदारनाथ मार्ग पर रास्ता भटके 04 श्रद्धालु, SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

उत्तराखंड एसडीआरएफ के जवान मुसीबत में फंसे लोगों की देवदूत बनकर मदद कर रहे हैं इसी क्रम में केदारनाथ मार्ग पर देर रात रास्ता भटके 4 श्रद्धालुओं को एसडीआरएफ की टीम ने सकुशल रेस्क्यू किया।
घटनाक्रम के मुताबिक सोमवार देर रात्रि थाना सोनप्रयाग द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि सोनप्रयाग से आगे पैदल मार्ग द्वारा जाते हुए 04 श्रद्धालु शाकुंभरी देवी मंदिर के पास रास्ता भटक गए है।

उक्त सूचना पर मिश्रा, कमांडेंट SDRF के आदेशानुसार SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल उक्त श्रद्धालुओं को ढूढने के लिए HC महेश चंद के नेतृत्व में रवाना हुई।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा श्रद्धालुओं की आखिरी लोकेशन के अनुसार देर रात्रि सर्चिंग अभियान चलाते हुए त्रिजुगीनारायण से आगे शाकुंभरी देवी मंदिर के पास चारों श्रद्धालुओं को सकुशल खोज निकालकर सोनप्रयाग वापस लाया गया।
उक्त श्रद्धालुओं द्वारा बताया गया कि वे लोग पैदल पौराणिक मार्ग से श्रीकेदारनाथ जा रहे थे परन्तु अंधेरा व जंगल होने के कारण रास्ता भटक गए।

श्रद्धालुओं का विवरण:-
1- सूरज, उम्र-२४ वर्ष, निवासी- दिल्ली
2- आकाश, उम्र-२३ वर्ष, निवासी -दिल्ली।
3- ऋतिक, उम्र-२१ वर्ष, निवासी -दिल्ली।
4- दीप, उम्र -१५ वर्ष, निवासी – दिल्ली।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बड़ा झटका!, पंजाब के 3 आप विधायक BJP में हुए शामिल

More in उत्तराखण्ड

Trending News