Connect with us

कुमाऊँ

यहां प्रिंसिपल समेत 10 बच्चे मिले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

कुमाऊं के सबसे बड़े विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी में कोरोना की दस्तक से हड़कंप मच गया है। यहां प्रधानाचार्य सहित 10 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गये है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक नैनीताल जिले के जवाहर नवोदय स्कूल गंगरकोट सुयालबाड़ी में 11 संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें अधिकतर बच्चे हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रधानाचार्य के अलावा 10 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। विभाग की टीम ने 496 बच्चों के सैंपल ले लिए हैं। जिन्हें जांच के लिए भेज दिया है। गौरतलब है विद्यालय में बीते माह कुछ अध्यापकों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रबंधन सतर्क हुआ था। अब प्रधानाचार्य और नौनिहालों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। फिलहाल विभाग ने सभी को स्कूल में ही आइसोलेट कर दिया है। सीएचसी गरमपानी के कोरोना नोडल अधिकारी मदन गिरी और गिरीश पांडे द्वारा इस बात की पुष्टि की गई है। उल्लेखनीय है कि अचानक कोरोना के मामलों में वृद्धि होने से विद्यालय प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग भी सकते में है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in कुमाऊँ

Trending News