Connect with us

उत्तराखण्ड

सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत

चम्पावत। यहां गत देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। बता दे कि टनकपुर-चम्पावत हाईवे से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर मैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 14 लोगों की मौत की सूचना है। वाहन में 16 लोग सवार बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है हादसा बुुड़म से लगभग तीन किलोमीटर आगे हुआ है।
बताया जाता है मैक्स वाहन संख्या-यूके 04,टीए- 4712 में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती रात 3 बजकर 20 मिनट के आस-पास मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सभी लोग ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होने गए थे। अधिकांश मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं। 14 शवों को खाई से बाहर निकाला गया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। यहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव के बताए जा रहे हैं।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News