Connect with us

उत्तराखण्ड

14 वर्षीय छात्र ने कमरे में पंखे से लटक कर फाँसी लगाकर दी जान

ऋषिकेश में कक्षा आठवीं के 14 वर्षीय छात्र ने स्कूल से घर जाकर अपने कमरे में पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। परिजन बेटे को अचेत अवस्था में लेकर एम्स पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद छात्र को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

एम्स चौकी प्रभारी मनवर सिंह नेगी ने बताया कि छात्र सिद्धार्थ कैंतुरा गंगानगर हनुमंतपुरम का रहने वाला था। वह स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर पहुंचा। जिसके बाद सिद्धार्थ ने ट्यूशन जाने से मना कर दिया और वह टीवी देखने लगा। इस दौरान पिता ने सिद्धार्थ को ट्यूशन जाने के लिए दबाव बनाया। जिससे नाराज होकर सिद्धार्थ अपने कमरे में चला गया।

कुछ देर तक सिद्धार्थ के कमरे से कोई आवाज नहीं आने पर परिजन कमरे में पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। रोशनदान से झांक कर देखा तो बेटा पंखे से लटका हुआ दिखाई दिया। दरवाजा तोड़कर परिजनों ने बेटे को फांसी के फंदे से नीचे उतरा और उसे लेकर एम्स पहुंचे। जहां डॉक्टर ने सिद्धार्थ को मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हल्की चोटें आईं

More in उत्तराखण्ड

Trending News