Connect with us

कुमाऊँ

171 पव्वे अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

टनकपुर। अवैध शराब तस्करी का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस टीम ने आज थाना लोहाघाट क्षेत्र अंतर्गत खेतीखान तिराहा लोहाघाट से अभियुक्त महेश चन्द्र पाण्डेय पुत्र मुरलीधर पाण्डेय, निवासी गोशनी, खेतीखान, थाना लोहाघाट, जनपद चम्पावत, उम्र 48 वर्ष के कब्जे से 05 पेटियों में 07 बोतल मैक डॉअल व्हिस्की, 50 क्वाटर मैक डॉअल व्हिस्की, 32 क्वार्ट मैक डॉअल रम, 41 क्वार्टर 8 PM व्हिस्की, 20 क्वार्टर रॉयल स्टैग कुल 53 बोतल (171 पव्वे) अवैध शराब बरामद कर गिरफ्तार किया। उक्त सम्बन्ध में थाना लोहाघाट में मुकदमा FIR No -24/21 अंतर्गत धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्त उपरोक्त द्वारा पुछताछ मे बताया गया* कि उसके द्वारा यह शराब अलग-अलग जगहो से सस्ते दामों में खरीदकर खेतीखान क्षेत्र में उंचे दामों में बेचने हेतु इकट्ठा की गयी है। पुलिस टीम में उ0नि0 देवेन्द्र मनराल ,कानि0 नवल किशोर,कानि0 ललित रावल,कानि0 राजेन्द्र प्रसाद शामिल थे।

यह भी पढ़ें -  पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास के अधूरे सपने हुए साकार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News