Connect with us

कुमाऊँ

सड़क हादसे में 2 की मौत,4 घायल

चंपावत।जिले के लोहाघाट बाराकोट ब्लॉक के दयारतोली के पास एक वाहन खाई में गिर गया। जिसमे दो लोगों की मौत की खबर है। वहीं चार लोग घायल बताए जा रहे हैं जिनको इलाज के लिए चंपावत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा देर रात लगभग 12 बजे हुआ है। देर रात मैक्स (संख्या यूके 01 टीए 1505) अनियंत्रित होकर लगभग 60 मीटर गहगरी खाई में जा गिरी। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई। साथ में गए दूसरे वाहन वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। अंधेरे के कारण रेस्क्यू करने में मुसीबत का सामना करना पड़ा। इस हादसे में एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी मिली है कि सभी मैक्स सवार लोग पूजा में शामिल होकर आ रहे थे। इस हादसे में ममता और विशाल नाम के युवक और युवती की मौत हो गई है। जो की बापरु निवासी हैं। साथ ही इस हादसे में चार लोग घायल बताए जा रहे हैं जिनको इलाज के लिए चंपावत जिला अस्पताल भेजा गया है।जानकारी मिली है कि वाहन में 10 लोग सवार थे जिसमे से दो एक युवक और एक युवती की मौत हो गई है।
मैक्स में सवार यात्रियों की पहचान
चालक मुकेश कुमार उम्र लगभग 34 वर्ष, हेमा देवी उम्र लगभग 27 वर्ष, पूजा देवी उम्र लगभग 28 वर्ष, हयात राम उम्र लगभग 60 वर्ष, तुलसी देवी उम्र लगभग 62वर्ष, रेवती देवी उम्र लगभग 65 वर्ष, राहुल उम्र लगभग 18 वर्ष, ममता देवी उम्र लगभग 18 वर्ष, गोपाल दत्त उम्र लगभग 50 वर्ष , विशाल उम्र लगभग 18 वर्ष .

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in कुमाऊँ

Trending News