Connect with us

कुमाऊँ

अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, महिला की दर्दनाक मौत,4 घायल

पिथौरागढ। तवाघाट छिरकला मोटर मार्ग में अल्टो कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में अन्य 4 लोग घायल हो गए। थाना धारचूला एवं पांगला पुलिस ने घायलों को त्वरित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोतवाली धारचूला पुलिस को सूचना मिली कि तवाघाट छिरकला रोड पर एक अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलते ही कोतवाली धारचूला एवं थाना पांगला पुलिस रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। अल्टो वाहन संख्या यूके 05टीए 3384 तवाघाट से करीब डेढ़ किलोमीटर नारायणपुरी के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ था। कार सवार लोग सयाकुरी से गरगुवा की ओर जा रहे थे, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में अन्य सवार चार व्यक्ति घायल हो गए।

पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतक का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए धारचूला चिकित्सालय भेजा। मृतक पूजा धामी पत्नी देवेंद्र धामी निवासी गुरगवा थाना धारचूला उम्र 24 वर्ष है। घायलों में देवेंद्र धामी पुत्र आन सिंह धामी, निवासी गुुरगुवा थाना धारचूला, जिला पिथौरागढ़ उम्र 28 वर्ष,गौरव सिंह पुत्र आनंद सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी गुरगवा धारचूला, भरत सिंह कुंवर पुत्र कुंवर सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी गुरगवा धारचूला मल्लिका पुत्री राजेंद्र सिंह धामी उम्र 14 वर्ष निवासी गुरु गोवा धारचूला शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम, यहां जानें 31 अक्टूबर तक का update

More in कुमाऊँ

Trending News