Connect with us

उत्तराखण्ड

सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत 1 घायल

राज्य में सड़क दुर्घटना को लेकर मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं इसी क्रम में बड़ी खबर उत्तरकाशी से सामने आ रही है यहां पर एक कार खाई में गिरी है। इस हादसे में दो लोगों के मौत की खबर है जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। फिलहाल घायल हो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी के बड़ेथी बनचैरा मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में सवार चिन्यालीसौड़ इंद्रा गांव निवासी पवना देवी पत्नी रूकम सिंह, उम्र 48 वर्ष और विकास सिंह पुत्र रुकम सिंह, उम्र 22 वर्ष की मौत हो गई हो गई, जबकि भूपेन्द्र सिंह पुत्र रुकम सिंह, उम्र 25 वर्ष, ग्राम इंद्रा, चिन्यालीसौड़ गंभीर रूप से घायल हुआ है। आनन-फानन में घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें -  2036 ओलंपिक की भारत में मेजबानी की मनोकामना, मंत्री रेखा आर्या ने उठाई ‘संकल्प कांवड़ यात्रा’

More in उत्तराखण्ड

Trending News