Connect with us

उत्तराखण्ड

यूक्रेन से उत्तराखंड के 23 और बच्चे भारत लौटे

यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की सकुशल वतन वापसी का सिलसिला जारी है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे विनाशकारी युद्ध का आज 8वां दिन है। पिछले 7 दिनों में वहां भयंकर तबाही देखने को मिली है। इस बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को आपरेशन गंगा के तहत निकाला जा रहा है।इसी क्रम में अब तक उत्तराखंड के 63 नागरिकों को वहां से निकाला जा चुका हैं। हालांकि अभी भी यूक्रेन में उत्तराखंड के 200 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं। कुल 282 छात्रों के वहां फंसे होने की जानकारी है।उत्तराखंड में नोडल अधिकारी डीआइजी पी रेणुका देवी ने बताया कि बुधवार देर रात से लेकर आज सुबह 10 बजे तक 23 उत्तराखंड मूल के छात्र स्वदेश लौटे हैं। अब तक स्वदेश लौटने वाले उत्तराखंडियों की संख्या 63 हो चुकी है। जबकि दोपहर तक केंद्र सरकार को कुल 282 छात्रों के वहां फंसे होने की जानकारी भेजी जा चुकी है। रेणुका देवी ने बताया कि अब ज्यादातर छात्रों से संपर्क हो चुका है। वे अपनी लोकेशन समेत उपलब्ध संसाधनों की जानकारी भी दे रहे हैं। जल्द सभी के सकुशल स्वदेश लौटने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें -  मैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन की टीम विजयी
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News